सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, पाएं 60 हजार रुपये महीना
RCFL भर्ती सांकेतिक फोटो (AI Generated)
RCFL Management Trainee Recruitment 2026: RCFL ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 8 अगस्त से शुरू होंगे और चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 60 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा.
RCFL Management Trainee Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. सरकारी नवरत्न कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
खास बात यह है कि मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 60 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स को E1 ग्रेड में शामिल किया जाएगा. इसके तहत वेतनमान 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक होगा.
14 अलग-अलग डिसिप्लिन में 94 पद
RCFL की इस भर्ती में कुल 94 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों को शामिल किया गया है. इनमें केमिकल के 32, इलेक्ट्रिकल के 10, फाइनेंस के 10 और मार्केटिंग के 10 पद हैं.
इसके अलावा बॉयलर, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैटेरियल्स, सिविल, फायर, CC Lab, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, IT और राजभाषा जैसे डिसिप्लिन में भी भर्ती होगी. इस भर्ती में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं. यानी कैंडिडेट के पास पहले से किसी नौकरी का अनुभव होना जरूरी नहीं है.
ये भी पढ़ें: बिजली कंपनियों में 2005 पदों पर बंपर वैकेंसी, यहां देखें पूरी डिटेल्स
कौन कर सकता है आवेदन?
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है. कैंडिडेट्स के पास संबंधित डिसिप्लिन में BE, BTech, मास्टर डिग्री, CA, CMA, MBA या PGDM जैसी योग्यता होनी चाहिए. ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. SC-ST कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम अंकों में छूट दी गई है.
आयु सीमा की बात करें तो 1 फरवरी 2026 के आधार पर सामान्य और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन फीस और सेलेक्शन प्रोसेस
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को 1,000 रुपये फीस के साथ लागू GST और बैंक चार्ज देना होगा. वहीं SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD और महिला कैंडिडेट्स के लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी गई हैं.
कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी.
कैसे करें अप्लाई
- इच्छुक कैंडिडेट 8 अगस्त से RCFL की ऑफिशियल वेबसाइट rcfltd.com पर जाएं.
- फिर टॉप में दिख रहे HR सेक्शन में "Recruitment" ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब आपके स्क्रीन पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिखेगा, उस पर क्लिक कर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है.

विशेष जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते है.
RiCFL Management Trainee Official Notification
ये भी पढ़ें: UPPSC Recruitment 2026 आवेदन शुरू, 142400 रुपए तक होगी सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










