वापस नहीं हुआ है BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन, कमीशन ने दी अपडेट
स्कूल टीचर की सांकेतिक फोटो
BPSC TRE 4 Notification: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताया है. आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर साफ किया कि यह दावा गलत है कि TRE-4 से जुड़ी नोटिफिकेशन शिक्षा विभाग को वापस भेज दी गई है.
BPSC TRE 4 Notification: BPSC के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया जारी है और टेक्निकल एंगल के समाधान के लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है. जैसे ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होंगी, TRE-4 भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक नोटिस पर ही भरोसा करें.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी थी जानकारी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर TRE-4 भर्ती को लेकर नई जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी है.
ये भी पढ़ें: BPSC Exam Postponed: 26 को नहीं होगी BPSC 72वीं की परीक्षा, सूचना जारी
BPSC TRE 4 में किस कक्षा में कितने पद?
सम्राट चौधरी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद प्रस्तावित हैं. कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद रखे गए हैं. वहीं कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 से 12 के लिए सबसे अधिक 16,101 पदों की अधियाचना भेजी गई है. इस तरह कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है.
BPSC ने सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट या अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें. भर्ती से जुड़ी हर नई सूचना BPSC के आधिकारिक माध्यमों से ही जारी की जाएगी. इसलिए अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के सत्यापित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखनी चाहिए.
BPSC 72वीं परीक्षा को लेकर दी जानकारी
बीपीएससी ने सोशल मीडिया X पर बीपीएससी 72वीं परीक्षा को लेकर भी जानकारी साझा की है. कमीशन ने बताया कि 72वीं कंबाइंड परीक्षा की तारीक को लेकर फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है. BPSC ने फैक्ट चेक करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 में 32388 भर्ती लेटेस्ट अपडेट, प्राइमरी में 3800 से ज्यादा पोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










