UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

UPSSSC AGTA Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) ग्रुप-C भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. अभ्यर्थी अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

UPSSSC AGTA Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Agriculture Technical Assistant (AGTA) Group-C भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भर्ती परीक्षा 9 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. आयोग ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Notice Board सेक्शन में "Agriculture Technical Assistant Group-C Admit Card 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Registration Number, Date of Birth और Gender दर्ज करके लॉगिन करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी जरूर लेकर जाएं.

Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Agriculture Technical Assistant Group-C Admit Card Download

2759 पदों पर हो रही है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत Agriculture Technical Assistant (AGTA) Group-C के कुल 2759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 मई 2026 से शुरू हुए थे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 थी. इसके बाद 2 जुलाई 2026 को एलिजिबिलिटी रिजल्ट जारी किया गया था. अब 5 अगस्त 2026 को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है, इसके लिए लिखित परीक्षा 9 अगस्त 2026 को होनी है..

ये थी योग्यता और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड होना अनिवार्य था. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री मांगी गई थी.

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: सरकारी बीमा कंपनी NICL में ग्रेजुएट्स के लिए 500 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख नजदीक जल्द करें आवेदन


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola