बिहार के कॉलेजों में 9532 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी बहाली, जानें नया परीक्षा पैटर्न
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर की सांकेतिक फोटो (PC:Canva)
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत डिग्री कॉलेजों में 9,532 स्थायी Assistant Professor (सहायक प्राध्यापकों) की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है. आइए जानते हैं चयन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा पैटर्न और अधिकतम आयु सीमा की पूरी जानकारी.
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: अगर आप भी नेट (NET) या पीएचडी (PhD) की डिग्री पूरी कर चुके हैं और लंबे समय से बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका यह इंतजार खत्म होने जा रहा है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) और शिक्षा विभाग ने 9,532 पदों पर नियुक्ति का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसे राजभवन से भी मंजूरी मिल चुकी है.
211 नए डिग्री कॉलेजों के पद भी शामिल
इस बहाली में राज्य के पारंपरिक विश्वविद्यालयों की रिक्तियों के अलावा नए स्थापित 211 डिग्री कॉलेजों के 2,532 पद भी शामिल हैं. विश्वविद्यालयों से रोस्टर क्लीयरेंस के आधार पर रिक्तियों का ब्योरा मांगा गया है, ताकि पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके.
सितंबर के अंत तक शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) के अध्यक्ष प्रो. गिरीश कुमार चौधरी के अनुसार, शिक्षा विभाग से अंतिम रिक्तियां मिलते ही एक महीने के भीतर यानी सितंबर के अंत तक इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न
नया नियमावली के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर का अंतिम चयन कुल 200 अंकों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा (175 अंक): अभ्यर्थियों को 3 घंटे की लिखित परीक्षा देनी होगी.
- इंटरव्यू व टीचिंग डेमो (25 अंक): इंटरव्यू कुल 25 अंकों का होगा. इसमें 13 अंक टीचिंग डेमो (Teaching Demo) के और 12 अंक बोर्ड के साथ संवाद के आधार पर दिए जाएंगे.
- वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य: चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए टीचिंग डेमो की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी.
आयु सीमा
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित की है. नेट (NET) या पीएचडी (PhD) योग्यता वाले अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे.
ये भी पढ़ें: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










