BCA के बाद क्या करें? जानें कौन-सी जॉब्स और कोर्स देंगे बेहतर करियर

Updated:
विज्ञापन

काम करते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Career After BCA: जानें सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा एनालिस्ट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, वेब डेवलपमेंट जैसे टॉप करियर विकल्प.

विज्ञापन

Career After BCA: अगर आपने BCA किया है या इसमें एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो जानिए इस डिग्री के बाद किन-किन सेक्टर्स में करियर बनाया जा सकता है और किस प्रोफाइल में अच्छी ग्रोथ मिलती है. आज के समय में आईटी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) करने वाले स्टूडेंट्स के लिए करियर के कई बेहतरीन अवसर मौजूद हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि बीसीए के बाद सिर्फ सॉफ्टवेयर डेवलपर ही बना जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है. इस डिग्री के बाद प्राइवेट और सरकारी दोनों सेक्टर में कई अच्छे करियर ऑप्शंस उपलब्ध हैं.

सॉफ्टवेयर डेवलपर

बीसीए के बाद सबसे फेमस करियर ऑप्शन सॉफ्टवेयर डेवलपर का है. इस प्रोफाइल में वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अलग-अलग सॉफ्टवेयर तैयार करने का काम किया जाता है. अगर स्टूडेंट्स को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की अच्छी जानकारी है तो इस फील्ड में तेजी से ग्रोथ मिल सकती है.

डेटा एनालिस्ट

आज लगभग हर कंपनी डेटा के आधार पर फैसले ले रही है. एक डेटा एनालिस्ट का काम डेटा कलेक्शन , डेटा एनालिसिस आदि है, ऐसे में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है. बीसीए BCA के बाद स्टूडेंट्स डेटा एनालिटिक्स से जुड़े कोर्स करके इस फील्ड में करियर बना सकते हैं.

साइबर सिक्योरिटी

डिजिटल दुनिया के विस्तार के साथ साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की जरूरत भी बढ़ी है. इस फील्ड में नेटवर्क और डेटा को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने का काम किया जाता है. BCA के बाद रिलेटेड सर्टिफिकेट कोर्स करके इस फील्ड में एंट्री ली जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Jio Free AI Course: जियो लाया 12 भाषाओं में फ्री कोर्स, सर्टिफिकेट के साथ मिलेंगे कई फायदे; जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

क्लाउड कंप्यूटिंग

कई कंपनियां अब क्लाउड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं. ऐसे में क्लाउड इंजीनियर और क्लाउड एडमिनिस्ट्रेटर जैसे प्रोफाइल्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है. तो स्टूडेंट्स जो टेक्नोलॉजी मे रुचि रखते हैं, उनके लिए ये फील्ड बेहतर साबित हो सकता है. 

वेब डेवलपमेंट और यूआई, यूएक्स डिजाइन(UI, UX)

जिन स्टूडेंट्स की रुचि वेबसाइट डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस में है, वे वेब डेवलपमेंट या यूआई, यूएक्स डिजाइनिंग में भी करियर बना सकते हैं. इस फील्ड में फ्रीलांस और फुल टाइम, दोनों तरह के अवसर मिलते हैं.

सरकारी नौकरी के अवसर

BCA के बाद स्टूडेंट्स यूपीएससी(UPSC), एसएससी(SSC), बैंकिंग, रेलवे और अलग-अलग राज्य सरकारों की भर्ती परीक्षाओं में भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा कई सरकारी विभागों में आईटी असिस्टेंट, प्रोग्रामर और टेक्निकल पदों पर भी भर्ती होती रहती है.

आगे की पढ़ाई भी है बेहतर विकल्प

अगर स्टूडेंट्स अपनी स्किल्स और बेहतर करना चाहते हैं, तो बीसीए के बाद एमसीए(MCA), एमबीए(MBA), एमएससी (आईटी), पीजीडीसीए या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI), डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे स्पेशलाइजेशन कोर्स कर सकते हैं. इन कोर्सों को पूरा करने के बाद करियर स्कोप और अधिक बढ़ जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: स्नातक सीटों में भारी कटौती के विरोध में KKM कॉलेज में तालाबंदी


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola