Jio Free AI Course: जियो लाया 12 भाषाओं में फ्री कोर्स, सर्टिफिकेट के साथ मिलेंगे कई फायदे; जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Jio Free AI Course: Jio Institute और Jio PC ने मिलकर एक AI Classroom Foundation Course लॉन्च किया है. यह एक फ्री कोर्स है और 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है.

विज्ञापन

Jio Free AI Course: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के समय की सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्किल्स में से एक बन चुका है. ऐसे में AI सीखना चाहने वाले स्टूडेंट्स, जॉब सीकर्स और प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है. जियो इंस्टीट्यूट (Jio Institute) और जियोपीसी (Jio PC) ने मिलकर AI Classroom Foundation Course लॉन्च किया है. यह कोर्स पूरी तरह फ्री है और इसे देशभर के लोग 12 भारतीय भाषाओं में कर सकते हैं. कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट और कम्प्लीशन बैज मिलेंगे. 

Jio Free AI Course: क्या हैं इस कोर्स के फायदे?

इस फ्री AI कोर्स को बिगिनर लर्नर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें AI की बेसिक जानकारी से लेकर डेली के कामों में AI के इस्तेमाल तक की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी. इस कोर्स के प्रमुख फायदे नीचे दिए गए हैं. 

  • यह कोर्स हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, उड़िया, असमी और पंजाबी जैसे भाषाओं में उपलब्ध है.
  • कोर्स में एडमिशन के लिए किसी तरह की रजिस्ट्रेशन फीस या ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी.
  • स्टूडेंट्स को ChatGPT, Gemini, Adobe Express, Suno ai और ElevenLabs जैसे फेमस AI टूल्स पर प्रैक्टिकल सीखने का मौका मिलेगा.
  • कोर्स पूरा करने पर सभी लर्नर्स को कम्प्लीशन बैज मिलेगा.
  • JioPC के जरिए कोर्स पूरा करने वाले लर्नर्स को Jio Institute Certificate, एडवांस्ड AI टूल्स का एक्सेस, साथ ही और भी लर्निंग रिसोर्सेज दिए जाएंगे.
  • यह सेल्फ-पेस्ड कोर्स है, यानी स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी सीख सकते हैं.
  • Jio Free AI Course: 4 मॉड्यूल्स में होगी पढ़ाई, जिससे स्टूडेंट्स AI के बेसिक से एडवांस तक समझ पाएंगे.

ये भी पढ़ें: AI की दुनिया में एंट्री का आसान रास्ता, इन 5 AI कोर्स में सबसे ज्यादा स्कोप

इस AI कोर्स का सिलेबस चार मॉड्यूल्स में बांटा गया है.

मॉड्यूल 1: AI बेसिक्स और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग

इस मॉड्यूल में स्टूडेंट्स को AI की बेसिक जानकारी दी जाएगी. इसमें बताया जाएगा कि AI क्या है, यह किन कामों में मदद कर सकता है और इसकी क्या सीमाएं हैं. साथ ही लैंग्वेज और इमेज मॉडल्स कैसे काम करते हैं, इसकी समझ विकसित की जाएगी. इसके अलावा ChatGPT और Gemini जैसे AI टूल्स से बेहतर रिजल्ट पाने के लिए सही तरीके से प्रॉम्प्ट लिखना भी सिखाया जाएगा.

मॉड्यूल 2: पढ़ाई और क्रिएटिविटी में AI का इस्तेमाल

इस मॉड्यूल में स्टूडेंट्स सीखेंगे कि AI की मदद से पढ़ाई को कैसे आसान और बेहतर बनाया जा सकता है. इसमें रिसर्च करना, नोट्स और समरी तैयार करना, नए आइडियाज जनरेट करना जैसी चीजें सिखाई जाएंगी. साथ ही AI की मदद से इंफोग्राफिक्स, कॉमिक स्ट्रिप्स और वीडियो बनाना भी बताया जाएगा. इसके अलावा कॉपीराइट, ओरिजनलिटी और सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाएगी.

मॉड्यूल 3: प्रोजेक्ट और कम्युनिकेशन के लिए AI

इस मॉड्यूल में AI का उपयोग करके बिना कोडिंग के वेबसाइट बनाना, आकर्षक प्रेजेंटेशन तैयार करना और बेहतर कंटेंट लिखना सिखाया जाएगा. इसके साथ ही स्टूडेंट्स यह भी सीखेंगे कि AI की मदद से अपने प्रोजेक्ट्स को ज्यादा ईफेक्टिव तरीके से कैसे प्रेजेंट किया जाए और कम्युनिकेशन स्किल्स को कैसे बेहतर बनाया जाए.

मॉड्यूल 4: AI को टीममेट की तरह इस्तेमाल करना

कोर्स के लास्ट मॉड्यूल में स्टूडेंट्स को AI को एक डिजिटल टीममेट की तरह इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा. इसमें डेली की पढ़ाई और काम को आसान बनाने के लिए AI ऑटोमेशन का उपयोग, स्कूल या कॉलेज प्रोजेक्ट्स के लिए AI बेस्ड सोल्यूशन तैयार करना और अपना प्रोफेशनल पोर्टफोलियो बनाना शामिल है. मॉड्यूल पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स कम्प्लीशन बैज भी हासिल कर सकेंगे.

image.png
AI Course Detail (PC: Official Website)

Click Here to Register

Jio Free AI Course: कौन कर सकता है यह कोर्स?

यह कोर्स स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स, जॉब सीकर्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और AI सीखने में इंटेरेस्ट रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए अवेलेबल है.

Jio Free AI Course: कोर्स करने के लिए क्या चाहिए?

इस कोर्स को करने के लिए आपके पास लैपटॉप या डेस्कटॉप होना जरूरी है. फिलहाल इसे मोबाइल पर एक्सेस नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसमें कई प्रैक्टिकल असाइनमेंट्स भी  शामिल किये गए हैं.

Jio Free AI Course Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप इस फ्री AI कोर्स में शामिल होना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें.

  • अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ऑफिशियल वेबसाइट (jio.com/ai-classroom) के ब्राउजर में Jio के AI सेक्शन पर जाएं.
  • "Register for FREE" पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके अकाउंट बनाएं.
  • अपनी पसंद की भाषा चुनें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद "Begin Course" पर क्लिक करके तुरंत पढ़ाई शुरू करें.

ये भी पढ़ें: Best AI Courses: करियर को नई दिशा देंगे ये 4 कोर्स, जानिए क्यों है डिमांड में


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola