NCL भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 577 पदों पर होगी भर्तियां
कैंडिडेट् की सांकेतिक फोटो (Canva)
NCL Various Post Admit Card 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने HEMM ऑपरेटर, पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसियर (सिविल) समेत अन्य पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
NCL Various Post Admit Card 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) भर्ती परीक्षा 6 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाना होगा.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 अप्रैल 2026 से शुरू हुए थे. आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई 2026 थी. अब 26 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. सभी उम्मीदवारों की परीक्षा 6 जुलाई 2026 को होगी. परीक्षा के बाद रिजल्ट की तारीख NCL की ओर से अलग से घोषित की जाएगी.
NCL Various Post Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले NCL की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाएं.
- होमपेज पर NCL Various Post Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
- लॉग इन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
NCL Various Post Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें. एडमिट कार्ड और फोटो आईडी साथ रखना अनिवार्य होगा. एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय जैसी सभी जानकारियां पहले ही जांच लें. अगर किसी तरह की गलती नजर आती है तो तुरंत NCL से संपर्क करें. परीक्षा के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रतिबंधित सामान को परीक्षा केंद्र पर लेकर न जाएं.
वैकैंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 577 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें डंपर ऑपरेटर के 308 पद, ग्रेडर ऑपरेटर 34, डोजर ऑपरेटर 52, क्रेन ऑपरेटर 17, पेलोडर ऑपरेटर 18, सरफेस माइनर ऑपरेटर 43, स्टाफ नर्स 47, फार्मासिस्ट 4, पैथोलॉजी टेक्नीशियन 12, डेंटल टेक्नीशियन 2, फिजियोथेरेपिस्ट 4, ऑप्टोमेट्री टेक्नीशियन 1, रेडियोग्राफर 3, जूनियर टेक्नीशियन ECG 2 और ओवरसियर (सिविल) के 30 पद शामिल हैं. चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा.
यह भी पढ़ें- DU पीजी एडमिशन में सीट एक्सेप्ट करने का तरीका, जानें हर स्टेप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










