चतरा डीसी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, हॉस्पिटल मैनेजर को किया कार्यमुक्त

निरीक्षण करते हुए (Image Source- X@DCChatra)
Chatra News: चतरा डीसी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
चतरा से दीनबंधू की रिपोर्ट
Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के उपायुक्त रवि आनंद ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के अलग-अलग वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड और दवा भंडारण रूम सहित कई विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया.
सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को देखा. अस्पताल परिसर में गंदगी, शौचालयों की खराब स्थिति और कई कमरों के बंद पाए जाने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर की.
हॉस्पिटल मैनेजर पर गिरी गाज
लापरवाही के आरोप में हॉस्पिटल मैनेजर रवि शंकर को कार्यमुक्त किया गया. साथ ही डीसी पदाधिकारियों को स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया. डॉक्टर और कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच कर ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया.
मरीजों को मिलें सभी जरूरी सुविधाएं
डीसी ने अस्पताल में जरूरी दवाओं की मौजूदगी हर हाल में सुनिश्चित करने की बात कही, जिससे कि मरीजों को बाहर से दवा की खरीदारी करने की जरूरत नहीं पड़े. उन्होंने मरीजों से बात कर मिल रही सुविधाओं, इलाज की जानकारी ली.
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजो के साथ अच्छा व्यवहार करने की बात कही. किसी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जिलेवासियों से हॉस्पिटल में आकर इलाज कराने की बात कही. स्वास्थ्य सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर सीएस डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा, डीएस डॉ पंकज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग
इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










