गोरहर में हथियार के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : हजारीबाग जिला अंतर्गत गोरहर थाना क्षेत्र के शिलाडीह गांव में एक विवाहिता के साथ हथियार के बल पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम शिलाडीह निवासी पीड़िता ने गोरहर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार चार फरवरी की शाम वह शौच के लिए खेत […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : हजारीबाग जिला अंतर्गत गोरहर थाना क्षेत्र के शिलाडीह गांव में एक विवाहिता के साथ हथियार के बल पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम शिलाडीह निवासी पीड़िता ने गोरहर थाना में आवेदन दिया है.
आवेदन के अनुसार चार फरवरी की शाम वह शौच के लिए खेत की ओर गयी थी. इसी दौरान गांव का टिंकू मंडल (पिता-धनेश्वर मंडल) उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. विरोध करने पर उसने हथियार का भय दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती की. शोर मचाने पर गांव की फिरोजा खातून व मुर्तजा अंसारी को आता देख वह फरार हो गया. महिला के अनुसार घटना के बाद रात में आरोपी ने फोन भी किया और घटना को दबाने की धमकी दी. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. घटना के बाद से युवक फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




