खेल के लिए 63.37 लाख का बजट पारित

Published at :22 Jun 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
खेल के लिए 63.37 लाख का बजट पारित

विवि में स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक हजारीबाग : विनोबाभावे विवि में स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक कुलपति प्रो रमेश शरण की अध्यक्षता में हुई. सत्र 2017-18 में स्पोट‍र्स मद के लिए 63.37 लाख 500 रुपये का बजट बोर्ड ने पारित किया. वहीं इस सत्र में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के स्थल को भी सुनिश्चित […]

विज्ञापन
विवि में स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक
हजारीबाग : विनोबाभावे विवि में स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक कुलपति प्रो रमेश शरण की अध्यक्षता में हुई. सत्र 2017-18 में स्पोट‍र्स मद के लिए 63.37 लाख 500 रुपये का बजट बोर्ड ने पारित किया. वहीं इस सत्र में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के स्थल को भी सुनिश्चित किया गया. स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड ने इस बार प्रतियोगिता में योग को शामिल किया है.
योग प्रतियोगिता गिरिडीह कॉलेज में आयोजित की जायेगी. जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया में महिला-पुरुष क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन होगा. रामगढ कॉलेज में महिला-पुरुष के लिए कबड्डी, जुबली कॉलेज में पुरुष के लिए खोखो, केबी महिला कॉलेज में महिला खोखो, विभावि में महिला- पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता होगी. बीएससीटी कॉलेज बोकारो में एयर राइफल शूटिंग, विभावि पीजी में महिला पुरुष चेस, पीके आरएम कॉलेज में वालीबॉल पुरुष, एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद में वालीबॉल महिला, मार्खम कॉलेज में महिला-पुरुष के लिए वेट लिफ्टिंग, बीएसके कॉलेज मैथन में बैडमिंटन, संत कोलंबा कॉलेज में बास्केटबॉल, चास कॉलेज में महिला पुरूष के लिए तिरंदाजी, कतरास कॉलेज में लिए टेबल टेनिस, चतरा कॉलेज में महिला पुरूष के लिए ताइक्वांडो, गुरुनानक कॉलेज धनबाद में महिला-पुरुष क्रिकेट, संत कोलंबा कॉलेज में हॉकी, विभावि पीजी में महिला-पुरुष के लिए एथलेटिक्स का आयोजन किया जायेगा. सत्र 2016-17 का प्रतिवेदन डीएसडब्ल्यू डॉ राजेश कुमार ने प्रस्तुत किया. संचालन डॉ सुकल्याण मोइत्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विकास कुमार ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola