सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

Published at :20 Jun 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

हजारीबाग : चतरा जिला में पदस्थापित पुलिसकर्मी दीपक कुमार पिता दुली साव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह चतरा से हजारीबाग दारू थाना क्षेत्र के बड़वार अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहा था. इसी क्रम में इटखोरी करमामोड़ के निकट मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से टकरा गयी. इससे उसकी मौत घटना […]

विज्ञापन
हजारीबाग : चतरा जिला में पदस्थापित पुलिसकर्मी दीपक कुमार पिता दुली साव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह चतरा से हजारीबाग दारू थाना क्षेत्र के बड़वार अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहा था. इसी क्रम में इटखोरी करमामोड़ के निकट मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से टकरा गयी. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. शव की पहचान पुलिस आइडी कार्ड से हुई. दीपक कुमार के दो बच्चे हैं. जानकारी के अनुसार, इसकी पत्नी की भी झारखंड पुलिस में बहाली हुई है. दीपक कुमार अपने चचेरी दादी के दसकर्म में शामिल होने घर जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola