आदिवासी की जमीन पूंजीपतियों के हाथों बेच रही है राज्य सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

आदिवासी छात्र संघ ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, बोले वक्ता हजारीबाग : आदिवासी छात्र संघ ने भगवान बिरसा मुंडा का 117वां शहादत दिवस शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया. सर्वप्रथम पुराना बस स्टैंड के पास बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. संघ के अध्यक्ष सुशील ओड़ेया ने कहा कि झारखंड के आदिवासी […]
विज्ञापन
आदिवासी छात्र संघ ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, बोले वक्ता
हजारीबाग : आदिवासी छात्र संघ ने भगवान बिरसा मुंडा का 117वां शहादत दिवस शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया. सर्वप्रथम पुराना बस स्टैंड के पास बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
संघ के अध्यक्ष सुशील ओड़ेया ने कहा कि झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासियों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सीएनटी एक्ट लागू हुआ था. वर्तमान में रघुवर सरकार एक्ट में संशोधन कर उसे खत्म करने में लगी है. झारखंड के आदिवासी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.
राज्य का गठन यहां के आदिवासियों एवं मूलवासियों के उत्थान के लिए किया गया, लेकिन सरकार इनकी जमीन छीन कर पूंजीपतियों एवं उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है. यंग ब्लड ट्राइबल ग्रुप के अध्यक्ष मनोज टुडू ने कहा कि समय आ गया है कि आदिवासी एकजुट हों. भगवान बिरसा की तरह झारखंड के आदिवासियों को एकसूत्र में बांध कर अंगरेजों की तरह इन पूंजीपतियों को खदेड़ना होगा. नरेश मुंडा ने कहा कि बिहार सरकार ने शराबबंदी कानून लागू की है, जबकि झारखंड की सरकार शराब बेच रही है, जो शर्म की बात है.
कार्यक्रम में अजय टोप्पो, प्रवीण कुजूर, प्रकार तिर्की,अनिल टुडू, सुनील सोरेन, उर्मिला एक्का, समीना एक्का, सारो टोप्पो, अनामिका, कौशल्या,रिंकी, प्रद्युम्न बेदिया,राहुल, कृष्णा, निरंजन, विजय, सुरेंद्र, रॉबर्ट,मनीष, उमेश, राजेश, रंजीत, मनोज समेत काफी संख्या में संघ से जुड़े आदिवासी व मूलवासी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










