रेलवे रैक पर टीपीसी उग्रवादियों का धावा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

चरही : चरही रेलवे स्टेशन के रैक पर बीती रात उग्रवादी संगठन टीपीसी के दर्जनों सदस्यों ने धावा बोला. इस दौरान हवाई फायरिंग की और दहशत फैलाने का प्रयास किया. बाद में सभी उग्रवादी वहां से चले गये. बताया जाता है कि उग्रवादी हथियार से लैस होकर चरही रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. वहां एक पहरेदार […]
विज्ञापन
चरही : चरही रेलवे स्टेशन के रैक पर बीती रात उग्रवादी संगठन टीपीसी के दर्जनों सदस्यों ने धावा बोला. इस दौरान हवाई फायरिंग की और दहशत फैलाने का प्रयास किया. बाद में सभी उग्रवादी वहां से चले गये. बताया जाता है कि उग्रवादी हथियार से लैस होकर चरही रेलवे स्टेशन पहुंचे थे.
वहां एक पहरेदार को पोस्टर थमा दिया. उसके बाद फायरिंग करने के बाद जंगल की ओर चले गये. घटना की जानकारी मिलते ही चरही पुलिस स्टेशन पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने स्टेशन में रखे पोस्टर को कब्जे में ले लिया. उग्रवादियों के आ धमकने से मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों में दहशत का माहौल है. घटना के बाद से रैक में सन्नटा पसरा हुआ है और काम ठप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










