विष्णुपुरी के लोगों ने किया होटलों में अड्डेबाजी का विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के विष्णुपुरी के लोगों ने शुक्रवार को बैठक की. बैठक में विष्णुपुरी चौक स्थित होटलों एवं ठेलों में मादक पदार्थ बेचनेवालों के खिलाफ 14 जून को उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन एवं 15 जून को धरना देने का निर्णय लिया गया. लोगों का कहना था कि यहां के होटलों में शाम से लेकर […]
विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के विष्णुपुरी के लोगों ने शुक्रवार को बैठक की. बैठक में विष्णुपुरी चौक स्थित होटलों एवं ठेलों में मादक पदार्थ बेचनेवालों के खिलाफ 14 जून को उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन एवं 15 जून को धरना देने का निर्णय लिया गया. लोगों का कहना था कि यहां के होटलों में शाम से लेकर देर रात तक अड्डाबाजी होती है. असामाजिक तत्वों द्वारा जमावड़ा लगा रहता है.
लूटपाट एवं छेड़खानी की घटनाओं को लेकर लोग सशंकित रहते हैं. महिलाओं में भी भय बना रहता है. मौके पर ज्योत्सना मिश्र, विजया बसाक, संतोष कुमार, सुनील कुमार, सुभाष डे, विनोद सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, अजय कुमार वर्मा, विवेक दुबे, रामाशीष कुमार, विजय रजक, अखिलेश तिवारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










