मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी

Published at :07 Jun 2017 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी

हजारीबाग : कचहरी रोड स्थित नगरपालिक मार्केट के सिमरन इंटरप्राइजेज दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल की चोरी हो गयी़ चोर दुकान में सेंधमारी कर अंदर घुसे. पहले सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया. बाद में चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकान संचालक उदय मेहता पिता रामकिशुन मेहता ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी […]

विज्ञापन
हजारीबाग : कचहरी रोड स्थित नगरपालिक मार्केट के सिमरन इंटरप्राइजेज दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल की चोरी हो गयी़ चोर दुकान में सेंधमारी कर अंदर घुसे. पहले सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया.
बाद में चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकान संचालक उदय मेहता पिता रामकिशुन मेहता ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार जब संचालक ने मंगलवार को अपनी दुकान खोला तो देखा कि सामान बिखरा हुआ है. दुकान में चोर सेंधमारी कर अंदर घुसे थे.सीसी टीवी कैमरा देखा तो वह गायब था. दुकान से विवो का मोबाइल, ओपो मोबाइल, सैमसंग मोबाइल, सैलोरा मोबाइल,सनसूई मोबाइल समेत लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की चोरी हुई है. घटना की जांच करने के लिए सदर पुलिस पहुंची. इस मार्केट में स्थित कई दुकानो में पूर्व में भी चोरी की घटना हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola