कुएं में डूबने से महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2025 8:46 PM
कुएं में डूबने से महिला की मौत
सिसई. थाना क्षेत्र के दिकदोन गांव निवासी बुधनी देवी (69) की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. वह बुधवार की सुबह अकेले धान काटने खेत जा रही थी. इस क्रम में वह दोन के मेढ़ से फिसल कर खेत में बने कुएं में गिर गयी. उस समय आसपास में कोई नहीं था. मदद नहीं मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना पर सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
सड़क हादसे में दो लोग घायल
कामडारा. बाकुटोली कुरकुरा पक्की सड़क पर एक बाइक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी. घटना में दोनों घायल हो गये हैं. बाइक चालक पवन झोरा (19 वर्ष) गांव सालेगुटू गोंगरा टोली का निवासी हैं. वहीं घायल साइकिल चालक भी स्थानीय निवासी है, जिसे 108 एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल कोनबीर ले जाया गया है. जबकि घायल पवन झोरा को 108 एंबुलेंस से सीएचसी कामडारा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
स्वास्थ्य जांच कर दी गयी दवा
भरनो. जिला आयुष समिति ने बुधवार को प्रखंड परिसर भरनो में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया. शिविर में आयुष होमिपैथिक विभाग के डॉक्टर नाजिया परवीन व डॉक्टर संदीप कुमार ने शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा दी. मौके पर अमित यादव, प्रदीप साहू सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










