ePaper

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : फादर

Updated at : 15 Oct 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : फादर

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन

रायडीह. संत अन्ना बालिका उवि मांझाटोली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई. प्रतियोगिता में बच्चों को चार दल क्रमश: पीला, नीला, हरा व लाल दल में बांट कर प्रतियोगिता करायी गयी. इसमें बच्चों के बीच 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, बिस्किट रेस, रिले रेस, भाला फेंक, गोला फेंक समेत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें 66 अंकों के साथ पीला व नीला दल प्रथम, 61 अंक के साथ हरा दल द्वितीय व 43 अंक के साथ लाल दल तृतीय स्थान पर रहा. मुख्य अतिथि फादर रिमिश टोप्पो ने विजेता दलों को सम्मानित किया. मौके पर फादर ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए सिर्फ पढ़ाई जरूरी नहीं है. उनके संपूर्ण विकास के लिए अतिरिक्त गतिविधियां भी जरूरी है. मौके पर सिस्टर अनिता एक्का, सिस्टर रेजिना खाखा, सिस्टर अगुस्टीना टेटे, सिस्टर स्तेला बाखला, सिस्टर संगीता कुजूर, फातिमा जसिंता किंडो, फुलकेरिया केरकेट्टा, अनास्तासिया मिंज, पौलिना किंडो, आरती कुजूर, ज्योति कच्छप, रेखा कुमुदिनी मिंज, समीरा मिंज, किरण केरकेट्टा, संदीप कुजूर, डेविड टोप्पो, जॉर्ज एक्का मौजूद थे.

विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गुमला. अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के निर्देशन में जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की आदतें विकसित करने व व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola