छापामारी अभियान चला. 1600 रुपये जुर्माना वसूला गया

Updated at : 27 Feb 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
छापामारी अभियान चला. 1600 रुपये जुर्माना वसूला गया

: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला के नेतृत्व में गुमला शहर के पालकोट रोड, सिसई रोड व लोहरदगा रोड में सघन छापामारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला के नेतृत्व में गुमला शहर के पालकोट रोड, सिसई रोड व लोहरदगा रोड में सघन छापामारी अभियान चलाया गया. 27 गुम 31 में जांच करते अधिकारी प्रतिनिधि, गुमला खाद्य सुरक्षा विभाग गुमला द्वारा तंबाकू युक्त उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. इस निमित गुरुवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गुमला शहर के पालकोट रोड, सिसई रोड व लोहरदगा रोड में सघन छापामारी अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई के दौरान निकोटिन व तंबाकू युक्त उत्पादों की बिक्री करते हुए कई विक्रेताओं को पकड़ा गया. उन विक्रेताओं से कोटपा एक्ट के तहत कुल 1600 रुपये जुर्माना वसूला गया. मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी साझा किया और कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में तंबाकू युक्त उत्पाद नहीं बेचने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा कि निकोटिन व तंबाकू युक्त उत्पादों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं उन्होंने खाद्य व्यापार से जुड़े सभी विक्रेताओं को आवश्यक खाद्य लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि लाइसेंस बनवाने के लिए 28 फरवरी 2025 को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय में खाद्य लाइसेंस शिविर आयोजित किया जायेगा. उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करें और बिना लाइसेंस के खाद्य व्यापार नहीं करें. छापामारी अभियान में गुमला सदर थाना के एसआई, जिला तंबाकू निषेध सलाहकार वंदना, सूरज व प्रियांशु सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola