घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए बनी रेड टीम

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में घरेलू गैस आपूर्ति को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर एसडीओ राजीव नीरज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से एक विशेष बैठक आयोजित की गयी.
छापामारी अभियान चलाकर की जायेगी कार्रवाई डोर-टू-डोर डिलीवरी प्रणाली को सख्ती से लागू करें : एसडीओ प्रतिनिधि, गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में घरेलू गैस आपूर्ति को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर एसडीओ राजीव नीरज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से एक विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में घरेलू गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु विशेष धावा दल (रेड टीम) गठित करने का निर्णय लिया गया. यह दल जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में नियमित छापेमारी अभियान चलाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा. एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि घरेलू गैस की आपूर्ति घर-घर तक करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी एजेंसियों को होम डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का आदेश दिया, ताकि उपभोक्ताओं को गोदामों तक न आना पड़े. भीड़ उत्पन्न होने से डिलीवरी प्रभावित होती है गैस एजेंसी प्रतिनिधियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर नागरिकों द्वारा गैस वाहनों को रोके जाने एवं गोदामों में भीड़ उत्पन्न होने से डिलीवरी प्रभावित होती है. इस पर प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस बल की तैनाती एवं सख्त निगरानी के निर्देश दिये. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने सभी गैस गोदामों में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि अनावश्यक भीड़ नियंत्रित हो और आपूर्ति व्यवस्था बाधित न हो. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जायेगी और किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई होगी. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, अंचलाधिकारी हरीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संगीता कुमारी सहित इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम व भारत पेट्रोलियम गैस एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




