समस्याओं का जल्द समाधान होगा : सांसद

Updated at : 30 May 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं का जल्द समाधान होगा : सांसद

देवाकी धाम में सामुदायिक भवन निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन

घाघरा. लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत शुक्रवार को घाघरा प्रखंड पहुंचे. सांसद ने प्रखंड कांग्रेस कमेटी के लोगों से मिलते हुए क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए. इस क्रम में दिशा के सदस्य अनिरुद्ध चौबे, प्रखंड अध्यक्ष अरुण पांडे व वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा कुमार लोहरा ने देवाकी बाबाधाम में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी, जिस पर सांसद ने श्री चौबे से इस विषय पर विस्तृत जानकारी मांगी, ताकि सामुदायिक भवन का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जा सके. प्रखंड अध्यक्ष ने चांदनी चौक से गुमला रोड स्थित पुल तक नाली निर्माण कराने की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए बताया कि पथ की स्थिति जर्जर होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है, जिसका समाधान नाली निर्माण से पथ दुरुस्त हो सकेगा व दुर्घटना में रोक लगेगी. साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सांसद को कई समस्याओं से अवगत कराया. इस पर सांसद ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, निजी प्रतिनिधि आलोक साहू, कुणाल अभिषेक, शहजाद खान, जय सिंह, शनि कुमार, अनिल कुमार, गुड्डू शर्मा, पवन गौतम, फुलदेव उरांव, दयानंद उरांव, शाहिद अहमद, रवि रोशन बेक, सत्यजीत सिंह, अमित कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola