रवींद्रनाथ अध्यक्ष व संदीप बने सचिव

दुर्गा पूजा समिति उर्मी, अरमई व डुमरडीह की बैठक
गुमला. गुमला की दुर्गा पूजा समिति उर्मी, अरमई व डुमरडीह ने 2025 में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने के लिए पूजा समिति के अध्यक्ष रवींद्रनाथ साहू की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक की. बैठक में पूजा समिति के कोषाध्यक्ष संजय भगत ने वर्ष 2024 के आय-व्यय के ब्योरा प्रस्तुत किया. बैठक में सर्वसम्मति से नयी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रवींद्रनाथ साहू, उपाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, जगमोहन नायक, नवीन जायसवाल, जयप्रकाश साहू, मिथुन जायसवाल को बनाया गया. इसके बाद सचिव पद के लिए संदीप प्रसाद और सह सचिव के लिए सकलदीप सिंह, राहुल प्रसाद, मनोज गुप्ता, चंदन चौधरी, रूपेश कुमार लाल का चयन किया गया. वहीं विधि व्यवस्था प्रमुख नंदकिशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजय भगत और सह कोषाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल का चुनाव किया गया. चुनाव के बाद अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष पूजा समिति अपनी 33वीं वर्षगांठ पूरी करेगी. सभी के सहयोग से पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक धूमधाम और भव्यता के साथ पूजा करायी जायेगी. सचिव संदीप प्रसाद ने कहा कि पूजा के सहायतार्थ एक लॉटरी ड्रा का आयोजन किया जायेगा और पूजा के बाद द्वादशी को चार अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. साथ ही विजयादशमी के अवसर पर बाइपास चौराहा उर्मी जगन्नाथ मंदिर के समीप विशाल रावण दहन और ओड़िशा के कारीगरों द्वारा भव्य आतिशबाजी का लुत्फ नगर और ग्रामवासी उठा सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




