बकरीद को लेकर पुलिस सतर्क, पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2026 10:37 PM

विज्ञापन

बकरीद को लेकर पुलिस सतर्क, पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल

विज्ञापन

गुमला. बकरीद पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुमला पुलिस सतर्क नजर आ रही है. एसपी हारिश बिन जमां के निर्देश पर बुधवार को पुलिस लाइन चंदाली में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने खुद दंगाई की भूमिका निभायी और फिर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कार्रवाई का प्रदर्शन किया. इस दौरान भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को खदेड़ने, बल प्रयोग की रणनीति, सुरक्षा घेरा बनाने तथा त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया. मॉक ड्रिल का नेतृत्व सार्जेंट अभिमन्यु कुमार ने किया. उन्होंने जवानों को दंगा नियंत्रण के दौरान संयम, सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया. अभ्यास के दौरान पुलिस बल को आपसी समन्वय, वायरलेस संचार, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा भीड़ को नियंत्रित करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गयी. सार्जेंट अभिमन्यु कुमार ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद जैसे बड़े पर्व के दौरान पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि पुलिस को हर परिस्थिति में धैर्य और सतर्कता के साथ कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाये रखने के अलावा, आमलोगों में सुरक्षा व विश्वास की भावना कायम रखना भी है. किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, आपसी समन्वय व अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola