घोड़लता में पंचमुखी हनुमान मंदिर हवन पूजन जारी

पालकोट प्रखंड स्थित पंपापुर, मलमलपुर, घोड़लता, पंचमुखी हनुमान मंदिर, पंपा भवानी मंदिर, शिव मंदिर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है.
27 गुम 20 में पूजा करते भक्त
प्रतिनिधि, पालकोट
पालकोट प्रखंड स्थित पंपापुर, मलमलपुर, घोड़लता, पंचमुखी हनुमान मंदिर, पंपा भवानी मंदिर, शिव मंदिर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. घोड़लता में पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण एवं प्रतिष्ठा शिवजी महाराज व स्थानीय लोगों के सहयोग से शुरू हो गया है. शिव जी महाराज ने कहा कि सुग्रीव गुफा व बली गुफा के नाम से प्रसिद्ध पालकोट के घोड़लता में पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया है. जहां एक फरवरी से 91 दिनों के लिए संकल्प लेकर प्रत्येक दिन हवन पूजन कार्यक्रम संचालित हो रहा है. शिवजी महाराज ने कहा कि विश्व में शांति की स्थापना के लिए 91 दिनों का बजरंगबली का पंचमुखी हनुमान कवच एवं बीज मंत्र का जाप हो रहा है. विगत 13 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर अखंड दीप प्रज्वलन बुढ़वा महादेव मंदिर धोबी मुहल्ला पालकोट के आश्रम में शिव जी महाराज द्वारा की जा रही है. जो अभी जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर अखंड दीप 13 वर्षों से जलता ही रहा है जो आने वाले समय में भी जलता ही रहेगा. शिव जी महाराज का कहना है कि वह विश्व में शांति की स्थापना चाहते हैं. जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में शांति की स्थापना के लिए जुटे हुए हैं. जिनके नाम पर यह ज्योत जली हुई है. शिवजी महाराज एवं स्थानीय निवासी रूपेश कुमार कंसारी ने कहा कि पालकोट पंपापुर की सतयुग त्रेता युग से कहानी जुड़ी हुई है. यहां पर हनुमान के चरण कमल सुग्रीव गुफा के रूप में देखा जाता है और यहां की गुफायें अंदर ही अंदर पहाड़ों के अंदर जुड़ी हुए रास्ते बने हुए हैं. पानी का झरना 9 दिशा पर लगातार बह रहा है. पहाड़ों के चट्टानों में पानी कल कल कर रही है. गुफा के अंदर हनुमान मंदिर का निर्माण शिवजी महाराज के प्रयास से सफल हो सका है. जहां वे इन दोनों निवास कर रहे हैं और 91 दिनों का अखंड दीप जलाकर विश्व शांति के लिए हनुमान बीज मंत्र एवं पंचमुखी हनुमान कवच का जाप व हवन कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




