ePaper

मंडल व पंचायत अध्यक्षों को मिली हस्ताक्षर कराने की जिम्मेवारी

Updated at : 17 Oct 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
मंडल व पंचायत अध्यक्षों को मिली हस्ताक्षर कराने की जिम्मेवारी

मंडल व पंचायत अध्यक्षों को मिली हस्ताक्षर कराने की जिम्मेवारी

विज्ञापन

गुमला. प्रखंड कांग्रेस कमेटी रायडीह की बैठक टाना भगत भवन में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल कुजूर की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रखंड प्रभारी रोहित उरांव व प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद थे. बैठक में पार्टी द्वारा आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर सभी मंडल व पंचायत अध्यक्षों को फार्म देकर प्रत्येक पंचायत से अधिकाधिक हस्ताक्षर कराने की जिम्मेवारी सौंपी गयी. प्रखंड प्रभारी रोहित उरांव ने कहा आज देश का लोकतंत्र खतरे में है. केंद्र सरकार चुनाव आयोग से मिल कर वोट चोरी का खेल खेल रही है. राज्यों में चिह्नित कर मतदाताओं का नाम जान-बूझ कर मतदाता सूची से हटाया जा रहा है. इसलिए इस अभियान को सफल बनाये और जनता को उनके मताधिकार का हक दिलायें. प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल कुजूर ने कहा कि रायडीह प्रखंड में अधिक संख्या में हस्ताक्षर कराया जायेगा और इस देशव्यापी आंदोलन को सफल बनाया जायेगा. मौके पर शशिकांत बेक, जगदीश इंदवार, जगेश्वर उरांव, सालोम खेस, मो तालीम रजा, राजेश उरांव, परवेज खान, विनोद उरांव, विक्रम भगत, ऑस्कर खाखा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola