अब संगठित हो चुका है तेली समाज : हीरा साहू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2026 10:22 PM
छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला की बैठक
गुमला. छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला की बैठक तेली छात्रावास गुमला में जिलाध्यक्ष कलिंदर साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 15 मार्च 2026 को रथ मेला स्थल करौंदी गुमला में हुए तेली महाजतरा की समीक्षा की गयी. मौके पर भाजपा के नये प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू को सम्मानित किया गया. मुख्य संरक्षक हीरा साहू ने कहा कि तेली महाजतरा का सफल आयोजन किया गया. महाजतरा में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की उपस्थिति से समाज के लोग काफी उत्साहित रहे. कहा कि तेली समाज अब संगठित हो चुका है. उन्होंने जिलाध्यक्ष से आगे का नीति व रणनीति बनाने का आग्रह किया. प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर कुमार साहू ने कहा कि समाज के सहयोग और अपनी मेहनत के बदौलत भाजपा ने नयी पारी का दायित्व दिया है, जिसे ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगा. जिलाध्यक्ष कलिंदर साहू ने कहा कि हर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों को अपने सभी क्षेत्रों का दौरा कर तिथि निर्धारित करते हुए जिला टीम को बुलाने का अनुरोध किया, ताकि संगठन गांव-गांव तक पहुंचे. इस दौरान सामाजिक समस्याओं का निष्पादन किया गया. बैठक में रामकृष्ण ओहदार, लीलांबर साहू, बहुरा ओहदार, केसरी साहू, परमेश्वर साहू, सुनील साहू, ललिता कुमारी, कंचन देवी, उमेश साहू, शिवचरण साहू, जीवन कुमार साहू, नवीन साहू, गौतम साहू, प्रभु साहू, प्रकाश कुमार साहू, पवन साहू, अभिषेक साहू, रमेश साहू, शिवम कुमार साहू, प्रकाश साहू, पवन साहू, रामनाथ साहू, देवलाल साहू, रामचंद्र साहू, प्रमोद साहू उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










