सकारात्मक सोच से मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखें

सकारात्मक सोच से मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखें
गुमला. लायंस क्लब गुमला ने मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अभियान के तहत शुक्रवार को घाटो बगीचा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ब्रह्मकुमारी बहन शांति ने मन की शांति के संबंध में अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच व अच्छे कर्म से अपने मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रख सकते हैं. वहीं तपकारा निवासी शिव भाई ने पांच तरह की प्रक्रिया से मन को शांति रखने की जानकारी दी. मौके पर क्लब के अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद, सचिव योगेंद्र प्रसाद साहू, रीजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जयसवाल, शंकर लाल जाजोदिया, विशाल कुमार, संजय अग्रवाल, दामोदर कसेरा, सरस्वती प्रसाद, बबीता अग्रवाल आदि मौजूद थे.
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आज
गुमला. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 11 अक्तूबर को दिन के 1.30 बजे परिसदन गुमला में होगी. बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष राजनील तिग्गा करेंगे. बैठक में सभी मंच, मोर्चा व कमेटी के लोग भाग लेंगे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बैठक जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिहाज से महत्वपूर्ण है. संगठन की भावी रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जायेगी. इसमें जिला प्रभारी बंधु तिर्की भी उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता आरिफ हुसैन अख्तर ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




