दिसंबर माह में होगा किसान पड़ाव आंदोलन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2025 8:18 PM
अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा की बैठक
अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा की बैठक रायडीह. अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा की बैठक रायडीह प्रखंड के परसा गांव में हुई. बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही उनकी समस्याओं को लेकर दिसंबर माह में जिला मुख्यालय में सप्ताह भर का किसान पड़ाव आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष सनिया उरांव ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार आदिवासियों के परंपरागत रिहायशी इलाके से उन्हें खदेड़ने की परियोजनाओं को मंजूरी देकर उन्हें जंगलों से भगाने पर तुली हुई है. भारत माला परियोजना, नेतरहाट टाइगर प्रोजेक्ट व सारंडा में जैव विविधता के नाम पर सेंचुरी बनाने की तैयारी में है. यह सभी परियोजनाएं आदिवासी समुदाय को प्रभावित करने वाली हैं. लेकिन भौतिक चकाचौंध ने नयी पीढ़ी के आदिवासी युवाओं को भ्रमित कर दिया है. वे सरकारी सिगुफा को ही विकास समझने की भूल कर रहे हैं. झारखंड में वोटों के ध्रुवीकरण के शातिर महारथियों ने आदिवासियों के संघर्ष को गलत दिशा प्रदान कर दिया है. जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्तित्व के लिए इसे सही दिशा देने की जरूरत है. मौके पर सुरेश प्रसाद यादव, चापा उरांव, कांछा उरांव, बिजला उरांव, गुंजरी लक, अनिल उरांव, मंगल उरांव, बुधवा उरांव, सुबोध उरांव, धुरी भगत, सुदर्शन भगत, हरिश्चंद्र भगत, सीता राम उरांव, राजेंद्र उरांव, विश्वनाथ उरांव, सुशील उरांव, बिहारी उरांव, रविनंदन असुर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










