जयराम उरांव बेल व सतीश उरांव बने दीवान

Updated at : 11 Apr 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
जयराम उरांव बेल व सतीश उरांव बने दीवान

पादा पड़हा की नयी कमेटी का गठन

विज्ञापन

गुमला. राजी पड़हा के तत्वावधान में शनिवार को ग्राम कांसीटोला स्थित धुमकुड़िया भवन में बैठक हुई. अध्यक्षता राजी बेल बागी लकड़ा ने की. बैठक में सर्वसम्मति से पादा पड़हा के विभिन्न सांगठनिक पदों के लिए पदधारियों का चयन किया गया. नयी कमेटी के गठन में जयराम उरांव को बेल, सतीश उरांव को दीवान और मंगरा उरांव को उप दीवान की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके अलावा सुमित उरांव को महतो, सोमेश उरांव को उप महतो, महादेव उरांव को रकम उर्बस, उमेश उरांव को कोटवार और भीमा उरांव को उप कोटवार मनोनीत किया गया. समाज को मार्गदर्शन देने के लिए सलाहकार के रूप में सच्चिदानंद उरांव, बिगू भगत और सुरेश उरांव का चयन किया गया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नवनियुक्त पदधारियों का शपथ ग्रहण समारोह छह मई को डुमरडीह बगीचा में आयोजित किया जायेगा. राजी बेल बागी लकड़ा ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी. बैठक में कैप्टन लोहरा उरांव, सोम टोप्पो, सनिका खलखो सहित कांसी टोला, सिसई और बिशुनपुर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

डॉ संदीप आज गुमला में

गुमला. रांची के चर्म, कुष्ठ, थायराइड एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप 12 अप्रैल को गुमला आयेंगे. वे दिन के 10 से एक बजे तक शहर के पालकोट रोड स्थित नीलेश मेडिकल हॉल में मरीजों की जांच करेंगे. इसके अलावा बालों का झड़ना, असमय पकना, नाखूनों का कालापन एवं सभी प्रकार के त्वचा संबंधी बीमारियों का इलाज करेंगे. यह जानकारी दिलीप नीलेश ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola