हनुमान मंदिर का 12वां वार्षिक महोत्सव शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Apr 2026 9:16 PM
पहले दिन निकाली गयी कलश यात्रा, अखंड हरिकीर्तन शुरू
पालकोट. प्रखंड के अंबेराडीह गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर का 12वां वार्षिक महोत्सव शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ. मौके पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जायेगा. अनुष्ठान के प्रथम चरण में शनिवार को मरदा नदी से कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें 1551 महिलाओं ने भाग लिया. मुख्य आचार्य दिनेश मिश्रा, सहयोगी आचार्य शिबू मिश्रा, रामाशीष मिश्रा, श्याम किशोर शुक्ला, वीरेंद्र पांडे और शिवा शुक्ला ने विधिवत मंत्रोच्चार और पूजन के बाद कलश स्थापित की गयी. पवित्र जल लेकर कन्याएं गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचीं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. इस दौरान युवतियों व महिलाओं ने जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे लगाये. कलश स्थापना के बाद मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ, जो निरंतर जारी है. महोत्सव समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. महोत्सव के कार्यक्रम के अनुसार 12 अप्रैल दिन रविवार को पूर्णाहुति दी जायेगी. रविवार की रात को रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा. धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अंबेराडीह गांव के महेश सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश सिंह, धरम सिंह, हुलास भगत, दुबराज सिंह, जमुना सिंह, दुर्गा सिंह, भोला सिंह, आनंद सिंह, बिरसा सिंह, सुदे, बिगू सिंह, सिकंदर सिंह, कुंज बिहारी लाल, मंगल सिंह भोक्ता, संतोष और मनु सिंह आदि अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










