मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, जेल

Updated at : 31 Jul 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, जेल

मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

कामडारा. कामडारा पुलिस ने डायन बिसाही कह कर मारपीट करने के आरोप में पिता शिबू साहू व बेटा देवचंद साहू को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया. थानेदार शशि प्रकाश ने बताया कि 23 जुलाई की शाम दोनों आरोपी समेत अन्य लोगों ने कामडारा के सुरहू नवाटोली फुटकलटोली गांव निवासी मोहन लाल साहू की पत्नी सुशांति देवी व पुत्री पार्वती कुमारी को आरोपियों ने पिटाई कर दी. क्योंकि आरोपी के भैंस धान के बिचड़ा को चर गये थे, जिसका सभी ने विरोध किया था. लाठी डंडे से पिटाई करने के कारण दंपती समेत उसकी पुत्री घायल हो गयी थी. घायलावस्था में सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना को लेकर मारपीट का वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था. आरोपियों ने डायन बिसाही का आरोप लगा कर घायल परिवार को प्रताड़ित करते थे. थानेदार ने बताया कि कामडारा पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है. मामले को लेकर कामडारा थाना कांड संख्या 43 / 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने वसूला जुर्माना

पालकोट. पालकोट पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार प्रखंड के बस पड़ाव के पास सप्ताहिक बाजार लगने वाली दुकानों से गुरुवार को खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वाले 11 ठेला संचालकों से 50 रुपये जुर्माना वसूला. मौके पर एएसआइ प्रमोद कुमार सहित पुलिस जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola