योजनाओं का लाभ लेकर कृषि करें किसान : संयुक्ता

Updated at : 16 Mar 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ लेकर कृषि करें किसान : संयुक्ता

योजनाओं का लाभ लेकर कृषि करें किसान : संयुक्ता

विज्ञापन

गुमला. जिला उद्यान कार्यालय में एमआइडीएच योजना के तहत राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय कर्मशाला कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ. कर्मशाला कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 160 किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उदघाटन जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, डीएओ शुभम प्रिया तियू, डीएसओ रामप्रकाश शर्मा, डीएचओ निमन बोदरा व जिला योजना मूल्यांकन पदाधिकारी नरेश टुडू समेत अन्य ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर किसानों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के संबंध में किसानों को जानकारी दी गयी. जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने किसानों को बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि किसान खेती के साथ बागवानी भी कर सकते हैं. इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि जिले में कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा. कहा कि किसान योजनाओं का लाभ लेते हुए कृषि कार्य करें. केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह ने किसानों को आम बागवानी, सब्जियों व फूलों की खेती व रखरखाव वैज्ञानिक तरीके से करने के संबंध में जानकारी दी.

नारी शक्ति के बिना समाज अधूरा : मेरी लकड़ा

चैनपुर. आदिवासी एकता मंच के बैनर तले सोमवार को चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने किया. मेरी लकड़ा ने कहा कि नारी शक्ति के बिना समाज अधूरा है. उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं. कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी. अजीम प्रेमजी संस्था ने विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके अलबर्ट तिग्गा, प्रमोद खलखो, बबीता, गुड शेफर्ड की सिस्टर नित्या, मुखिया शोभा देवी, मुखिया मथुरा मिंज, रश्मि संगीता, रुक्मिणी इला देवी, चंद्र किरण देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola