हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलें रौंदी

Updated at : 16 Mar 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलें रौंदी

हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलें रौंदी

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड अंतर्गत उत्तरी भरनो पंचायत के समसेरा जामटोली गांव में सोमवार की रात हाथियों ने कैलाश गोप के घर को तोड़ दिया, जिससे घर के अंदर रखे कई बर्तन दीवार के मलबे में दब कर बेकार हो गये. घर में रखा एक बेड भी क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद हाथियों ने गांव के ही डहरू उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर के अंदर रखे अनाज को खा गये. हाथियों ने जामटोली गांव के किसान रवि गोप के खेत में लगी आलू व गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों को काफी क्षति हुई. घटना की सूचना मिलने पर मुखिया मंजू देवी, समाजसेवी कपिल गोप, पूर्व उपप्रमुख एतवा उरांव, वन समिति अध्यक्ष बंधनू उरांव सहित कई ग्रामीण जामटोली गांव पहुंच हाथी प्रभावित परिवारों के घर पहुंच कर क्षति का जायजा लिया और पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर वन समिति अध्यक्ष बंधनू उरांव ने वन विभाग की ओर से कैलाश गोप को टॉर्च लाइट दिया. प्रभावित ग्रामीणों व किसान ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है.

टुकटुक पलटा, चालक समेत कई घायल

गुमला. सोमवार की शाम लगभग पांच बजे बांसडीह घाटी के समीप टुकटुक वाहन को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने से टुकटुक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दूसरे ऑटो से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. रोहित टोप्पो को गंभीर चोट लगी है, जिसे भर्ती कर दिया गया है. बाकी लोगों को डॉक्टर असीम मिंज द्वारा प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola