अपने मूल धर्म में वापस लौटे आठ जनजाति परिवार

Updated at : 20 Jun 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
अपने मूल धर्म में वापस लौटे आठ जनजाति परिवार

सिसई प्रखंड के कुदरा गांव में सालों पहले इन परिवारों ने अपना लिया था दूसरा धर्म

विज्ञापन

सिसई. सिसई प्रखंड के कुदरा गांव में आठ जनजाति परिवारों को घर वापसी विधि-विधान व धार्मिक अनुष्ठान से पहान पुजार द्वारा कराया गया. इस दौरान गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे. ये आठ परिवार सालों पहले दूसरे धर्म को अपना लिया था. इसके बाद हिंदू संगठन व आदिवासी समाज के लोगों की पहल से सभी आठ जनजाति परिवार पुन: अपने मूल धर्म में वापस आ गये हैं. ज्ञात हो कि जनजाति परिवार अंधविश्वास में पड़ कर दूसरा धर्म अपना लिया था. दूसरे धर्म के प्रार्थना सभा में सभी भाग लेने लगे थे. प्रार्थना सभा के माध्यम से सभी को धर्मांतरित किया गया था. इस वजह से गांव में अशांति फैल गयी थी. बीते एक सप्ताह से गांव में लगातार बैठक चल रही थी. गांव के ग्रामीण, समाजसेवी व पहान पुजार के समझाने के बाद लोग अपने भूल को स्वीकार करते हुए गांव के ही देवी मंडप में आकर भव्य पूजा पाठ कर मूल धर्म में घर वापसी की. भारी बारिश के बावजूद मौके पर हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं ग्रामीणों की काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे. बता दें कि दो दिन पहले गांव में बैठक कर धर्म बदले लोगों का हुक्का पानी बंद करने की चेतावनी दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola