विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी एमआइएस पोर्टल पर अपलोड करें : डीसी

आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
गुमला. आकांक्षी जिला कार्यक्रम व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बुनियादी विकास समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने सभी विभागों से बिंदुवार प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. समीक्षा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनसी (नवजात शिशु) पंजीकरण की स्थिति तथा कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उन पर प्रभावी कार्यवाही पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. उपायुक्त ने एनसी पंजीकरण तथा कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर उनका इलाज कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने विद्यालयों में शौचालय व पेयजल व्यवस्था में यथाशीघ्र सुधार करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में शौचालय व पेयजल की व्यवस्था की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है. वहीं कृषि क्षेत्रों में किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की प्रगति पर चर्चा में उपायुक्त ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की प्रक्रिया को गति देने की बात कही. साथ ही जिले के किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में जागरूक करने पर बल दिया. इसके अलावा अन्य सूचकांकों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने जिन क्षेत्रों में प्रगति कम हुई है, उन क्षेत्रों में सुधारात्मक कदम उठाने को कहा. कहा कि सभी विभागों को योजनाबद्ध व समन्वित रूप से कार्य करना होगा. प्रत्येक विभाग को अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए तत्पर रहना होगा. उपायुक्त ने सभी विभागों के निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी एमआइएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें. पोर्टल पर डाटा की गुणवत्ता में सुधार व नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दें, ताकि नीति आयोग को समय पर सटीक सूचना उपलब्ध करायी जा सके. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की सफलता के लिए विभागीय समन्वय, समयबद्ध कार्यान्वयन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाये. बैठक में सीएस गुमला, जिला शिक्षा अधीक्षक गुमला, जिला योजना पदाधिकारी, एलडीएम, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




