हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डीडीसी

Updated at : 11 Apr 2026 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डीडीसी

झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला का जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 कार्यशाला

विज्ञापन

गुमला. झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 (बैक टू स्कूल कैंपेन) कार्यशाला शनिवार को नगर भवन गुमला में संपन्न हुई. कार्यशाला का उदघाटन डीडीसी दिलेश्वर महतो, नप अध्यक्ष शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष रमेश कुमार, जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, डीसीएलआर राजीव कुमार, डीएसइ नूर आलम खां, डीएसडब्ल्यूओ आरती कुमारी व डायट एचएम प्रियाश्री भगत ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर डीडीसी ने कहा कि हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. इसके लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें. कहा कि हर बच्चा स्कूल में के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा 5 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है. कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे. इसके लिए ड्रॉपआउट व अनामांकित बच्चों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कराया जायेगा तथा उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ा जायेगा. उन्होंने अभियान में शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं व समाज के सभी वर्गों के लोगों को सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. डीएसइ नूर आलम खां ने अभियान अंतर्गत प्रखंड, संकुल एवं विद्यालयों के स्तर पर कार्यों की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि 15 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष नामांकन अभियान, प्रभातफेरी, अभिभावक संपर्क व जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. फील्ड मैनेजर रामचंद्र सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी. मंच का संचालन बीपीओ ओमप्रकाश दास ने किया गया. कार्यशाला में एपीओ रोज मिंज, शुभकामना प्रसाद, बीइइओ घनश्याम चौबे, लेखा पदाधिकारी माधुरी मिंज, सुफिया खान, रीमा रानी गुप्ता, शशि कपूर समेत विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola