सभी धर्मों का सम्मान करते हुए पर्व मनायें : उपाध्यक्ष

Updated at : 16 Mar 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
सभी धर्मों का सम्मान करते हुए पर्व मनायें : उपाध्यक्ष

सरहुल और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

गुमला. सरहुल और ईद पर्व को लेकर थाना परिसर गुमला में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने की. बैठक में नप उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व सरहुल और मुस्लिम धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा पर्व ईद दोनों एक ही दिन 21 मार्च को पड़ रहा है. ऐसे में सभी धर्मों का सम्मान करते हुए पर्व मनायें, ताकि एक-दूसरे को किसी भी प्रकार की समस्या न हो. अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा कि सरहुल आदिवासियों की पहचान है. ऐसे में हमारे आदिवासी भाई-बहन नशापान से दूर होकर पर्व को मनायें और पर्व का आनंद उठायें. केंद्रीय सरहुल समिति के सचिव दीपनारायण उरांव ने बताया कि सरहुल जुलूस उरांव क्लब से शुरू होगा, जो कि थाना रोड, पालकोट रोड, मेन रोड, सिसई रोड होते हुए पुन: आरंभ स्थल तक पहुंचेगा. उन्होंने अपील की कि जुलूस के समय शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी जाये. सरकारी शराब दुकान के साथ-साथ देशी महुआ व हड़िया आदि के दुकानों पर भी प्रतिबंध लगाया जाये, ताकि शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाया जा सके. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने पर्व को उत्सव की तरह मनायें. कहा कि पर्व में शरारती तत्वों पर पैनी नजर रहेगी. उन्होंने किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा अफवाह फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई करने की बात कही. बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष शकुंतला देवी, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, वार्ड पार्षद शैल मिश्रा, केके मिश्रा, निर्मल गोयल, मोहम्मद इम्तियाज, देवेंद्र उरांव, बिपिन सिंह, मोहम्मद फिराज, बदरी गुलशन, पार्षद नेहा लकड़ा, हेमलता देवी, विजेता मिंज, बबलू वर्मा, मुख्तार आलम, अनिकेत कुमार, फिरोज आलम, सैय्यदा खातून, ज्योति वर्मा, अमर कुजूर, दामोदर कसेरा, अशोक जायसवाल, विपिन सिंह, यशवंत सिंह, दिनेश अग्रवाल, सेत कुमार एक्का, मो शमीम, इम्तियाज मिनी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola