पर्वों को देखते हुए रोका गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2025 8:48 PM

विज्ञापन

दीपावली व छठ महापर्व के बाद पुन: शहर में शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन

गुमला. गुमला शहर के मेन रोड में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने के बाद गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह की नेतृत्व में गुमला एसडीओ राजीव नीरज से मुलाकात की. मौके पर अतिक्रमण के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई. एसडीओ ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही है कि दुकान वाली नाली के बाहर भी तंबू गाड़ देते हैं या सामान रख कर बिक्री करते हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है. चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह कहा कि कुछ दुकानदारों द्वारा ऐसा किया गया है. इसमें चेंबर की तरफ से उनलोगों को समझने का प्रयास करेंगे. काफी मंथन के बाद यह तय हुआ कि अभी दीपावली व छठ पर्व तक अतिक्रमण हटाओ को रोका जाये. छठ पर्व के बाद चेंबर अध्यक्ष ने भी दुकानदारों से आह्वान किया है कि दुकान का कोई सामान नाली से बाहर न रखें. ऐसा करने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने लोगों से आग्रह किया है कि छठ के बाद सभी दुकानदार अपना सामान या तंबू नाली के अंदर कर लें. चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, सचिव बबलू वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, कार्यकारिणी के पंकज खंडेलवाल, राहुल केसरी, विकास सिंह, पंकज सोनी, मुरली मनोहर प्रसाद, जोगेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे.

शहर को अतिक्रमण मुक्त रखें

एसडीओ राजीव नीरज के नेतृत्व में अंचल अधिकारी, नगर परिषद एवं थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से मेन रोड में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया. इसके अंतर्गत लगभग दो दर्जन दुकानों को अपने क्षेत्र से बाहर सामान रखने के लिए नोटिस निर्गत किया गया. 3000 रुपये का ऑन स्पॉट आर्थिक दंड वसूला गया. साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गयी की शहर को अतिक्रमण मुक्त रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola