सावन माह की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों व मंदिरों में उमड़ी भीड़

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2025 10:06 PM

विज्ञापन

सावन माह की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों व मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले में स्थित शिवालयों में सावन की अंतिम सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर ओर बम बम भोले की आवाज गूंज रही थी. टांगीनाथ धाम, देवाकीधाम से लेकर वासुदेव कोना व नगर मंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह से देखी गयी. दोपहर तक शिवालयों में भीड़ लगी रही. घाघरा. सावन माह की अंतिम सोमवारी को छठ नगर घाघरा की ओर से कांवर यात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. छठ नदी से जल उठा कर भक्तों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा की शुरुआत की. कई श्रद्धालु कंधे पर कांवर लिए देवाकी बाबाधाम पहुंच शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. आयोजन समिति के अमित ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष सावन माह की अंतिम सोमवारी को कांवर यात्रा का आयोजन किया जाता है. इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं. छठ नगर घाघरा में बनारस की तर्ज पर गंगा आरती हुई. भरनो. अंतिम सोमवारी को भरनो प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही. कमलपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर, स्कूल चौक शिव मंदिर, बाजार रोड शिव मंदिर, छठ तालाब शिव मंदिर, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर, समसेरा स्थित सत्यवानी आश्रम, बूढ़ी पाठ, डोंबा, दुड़िया, करंज, करौंदाजोर समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों के शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की. घाघरा. घाघरा प्रखंड के देवाकी बाबा धाम मंदिर में सावन के अंतिम सोमवारी को पूजा अर्चना करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. मंदिर स्थित नदी से लोगों ने जल उठा कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. साथ ही माता पार्वती की पूजा की. भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने को लेकर प्रखंड मुख्यालय समेत कई जिले से श्रद्धालु शामिल हुए. मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था की गयी. मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया. बसिया. बसिया स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में पांच अगस्त को रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया है. पुरोहित कामेश्वर होता द्वारा पूरे अनुष्ठान को संपन्न कराया जायेगा. यह जानकारी देते हुए शकुंतला मिश्रा ने बताया कि रुद्राभिषेक पूजा के बाद भंडारा का आयोजन किया गया है. कामडारा. कामडारा प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सावन माह की अंतिम सोमवारी में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया. प्रखंड के सरिता पंचायत के पहाड़ गांव आमटोली मंदिर में सावन के अंतिम सोमवारी को शिव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. कामडारा के महादेव मंडाटांड़, बटेश्वर शिव धाम जरिया, बानपुर शिव मंदिर तथा पहाड़ गांव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. डुमरी. डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में सावन की अंतिम सोमवारी को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. धार्मिक सह पुरातात्विक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में श्रद्धा व आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. छत्तीसगढ़, ओड़िशा, बंगाल व झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola