बकरी चरा रही युवती की टांगी व पत्थर से मार कर हत्या

Updated at : 11 Apr 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बकरी चरा रही युवती की टांगी व पत्थर से मार कर हत्या

मृत युवती के पिता ने थाना में दिया आवेदन, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

पालकोट. पालकोट थाना के कट्टरकोचा टोला निवासी रमेश साहू की 22 वर्षीय पुत्री निराश कुमारी की हत्या के मामले में पालकोट पुलिस ने टोले के ही करम दयाल महतो के पुत्र प्रमोद महतो को गिरफ्तार किया है. मृतका व हत्यारा दोनों पड़ोसी हैं. शुक्रवार को युवती बकरी चरा रही थी. इस दौरान वहां निराश कुमारी व प्रमोद महतो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बीच बहस में प्रमोद ने पहले टांगी से निराश पर वार किया. इसके बाद प्रमोद ने वहीं पड़े एक पत्थर को उठा कर निराश पर वार कर दिया. घटना में निराश गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों निराश को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये, इस क्रम में निराश ने दम तोड़ दिया. इधर शुक्रवार को मृत युवती के पिता रमेश साहू ने शनिवार को अपने पड़ोसी प्रमोद महतो, प्रदीप महतो व सुनवी देवी के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन दिया. आवेदन मिलते पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रमोद महतो को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि रमेश साहू के परिवार के साथ करम दयाल महतो के परिवार के बीच लड़ाई-झगड़ा हमेशा होते रहते थे. घटना के दिन युवती बकरी की चरवाही कर रही थी और इसी बीच करम दयाल महतो का बेटा प्रमोद से विवाद हो गया और प्रमोद ने टांगी व पत्थर से वार कर घायल कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola