गुमला में हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला के बिशुनपुर थाना की पुलिस ने जेजेएमपी के हार्डकोर उग्रवादी सुरेश उरांव उर्फ अमित को गिरफ्तार किया है. वह अपने परिवार से मिलने हेलता गांव आया था. पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी. सुरेश उरांव पर हत्या के अलावा कई अन्य मामले दर्ज हैं. वह कई मुठभेड़ में शामिल रहा है. वर्चस्व […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला के बिशुनपुर थाना की पुलिस ने जेजेएमपी के हार्डकोर उग्रवादी सुरेश उरांव उर्फ अमित को गिरफ्तार किया है. वह अपने परिवार से मिलने हेलता गांव आया था. पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी. सुरेश उरांव पर हत्या के अलावा कई अन्य मामले दर्ज हैं.
वह कई मुठभेड़ में शामिल रहा है. वर्चस्व की लड़ाई में झांगुर गुट के दो सदस्यों सुनील बड़ाइक व एक अन्य की हत्या में भी शामिल था. एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत ने बताया : एसपी चंदन झा के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया था. गुरुवार को पुलिस ने हेलता गांव पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सुरेश ने अपने संगठन के सदस्यों व आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता की जानकारी दी है. वह पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. पुलिस जेजेएमपी के एरिया कमांडर अनुज उरांव को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










