राज्य में बेरोजगारों की फौज

Published at :30 Nov 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में बेरोजगारों की फौज

बेरोजगारों को कंपनियां सही जानकारी दें : विधायक कई राज्यों की 13 कंपनियों ने स्टॉल लगाये युवकों ने दी जानेवाली नौकरी की जानकारी ली. गुमला : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में मंगलवार को पीएइ स्टेडियम में जिला नियोजनालय गुमला द्वारा दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार योजना अंतर्गत रोजगार मेला लगाया गया. मेले […]

विज्ञापन
बेरोजगारों को कंपनियां सही जानकारी दें : विधायक
कई राज्यों की 13 कंपनियों ने स्टॉल लगाये
युवकों ने दी जानेवाली नौकरी की जानकारी ली.
गुमला : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में मंगलवार को पीएइ स्टेडियम में जिला नियोजनालय गुमला द्वारा दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार योजना अंतर्गत रोजगार मेला लगाया गया.
मेले में झारखंड सहित बिहार व अहमदाबाद आदि स्थानों की 13 कंपनियों ने स्टॉल लगाये. मेले में रोजगार के लिए आये युवक-युवतियों ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और कंपनी की ओर से दी जाने वाली नौकरी आदि की जानकारी ली. इसके बाद अपनी रुचि के अनुसार संबंधित कंपनी के स्टॉल पर फार्म भर कर जमा किया. वहीं विधायक शिवशंकर उरांव मेला का उदघाटन करते हुए कहा कि झारखंड में बेरोजगारों की संख्या अधिक है.
कई बेरोजगार रोजगार की तलाश में बड़े शहरों का रूख करते हैं, लेकिन कंपनियां रोजगार के लिए जाने वाले युवक-युवतियों को कंपनी की ओर से मिलने वाली सुविधा के बारे में सही से जानकारी नहीं देती हैं. इस कारण युवक-युवतियों को परेशानी होती है, इसलिए कंपनियां सही-सही जानकारी दें. उपायुक्त श्रवण साय ने कहा कि वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्रों में नियुक्ति की संभावना निरंतर घटती जा रही है.
अधिकतर व्यक्ति निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं. इस समस्या के समाधान के लिए रोजगार मेला के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को सुगमता से नि:शुल्क रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है. बेरोजगारों को आगे बढ़ कर लाभ उठाने की जरूरत है. जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कटिबद्ध है. यही कारण है कि सरकार श्रम विभाग को सुदृढ़ करने में लगा हुआ है. श्रम विभाग के माध्यम से विविध प्रकार के कार्यक्रम हो रहे हैं.
कुछ दिन पूर्व ही विभाग द्वारा जिले के वृद्धों को तीर्थयात्रा पर भेजा गया है. विभाग जिले में सराहनीय कार्य कर रहा है. मौके पर झारखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य भूपन साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष सविंद्र सिंह, महामंत्री यशवंत कुमार सिंह, जिला नियोजन पदाधिकारी संदीप किस्पोट्टा, श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार व विद्या मिश्र सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola