बंद बेअसर, कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका

कुड़ू : नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद का कुड़ू में कोई असर नहीं रहा. आम दिनों की तरह कामकाज होता रहा. सभी सरकारी-गैर सरकारी प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले रहे. चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात थे. यात्री वाहन, मालवाहक वाहनों का परिचालन आम दिनों की तरह हुआ. कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के […]
कुड़ू : नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद का कुड़ू में कोई असर नहीं रहा. आम दिनों की तरह कामकाज होता रहा. सभी सरकारी-गैर सरकारी प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले रहे. चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात थे. यात्री वाहन, मालवाहक वाहनों का परिचालन आम दिनों की तरह हुआ.
कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली गयी. रैली विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई इंदिरा गांधी चौक पहुंची, जहां पुतला दहन किया गया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कांग्रेस जिला महासचिव जफर खान, आलोक कुमार साहू, कुणाल अभिषेक, शमशेर खान, हाजी सदरूल अंसारी, प्रमोद साहू, पप्पू शाहदेव, कमरूल इसलाम, बेंजामिन लकड़ा, तबरेज आलम व सबीर अंसारी समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










