बहू पर टांगी से किया हमला, स्थिति गंभीर

Published at :26 Nov 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
बहू पर टांगी से किया हमला, स्थिति गंभीर

ससुर की बुरी नजर थी विरोध करने पर टांगी से मारा प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के पतगच्छा गांव की चंद्रमुनी देवी (22) को उसके ससुर बुल्लू महतो ने शुक्रवार की सुबह टांगी से मार कर घायल कर दिया. उसकी स्थिति नाजुक है. चंद्रमुनी का गुमला सदर अस्पताल में इलाज […]

विज्ञापन
ससुर की बुरी नजर थी
विरोध करने पर टांगी से मारा
प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार
गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के पतगच्छा गांव की चंद्रमुनी देवी (22) को उसके ससुर बुल्लू महतो ने शुक्रवार की सुबह टांगी से मार कर घायल कर दिया. उसकी स्थिति नाजुक है. चंद्रमुनी का गुमला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. वह पतगच्छा जंगल लकड़ी लाने गयी थी, तभी उसके ससुर ने उस पर हमला किया. चंद्रमुनी ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि ससुर की उसके ऊपर बुरी नजर थी. कई बार वह अश्लील हरकत कर चुका था. जब इसका विरोध किया, तो उसने मुझे मारने का प्रयास किया. पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
आरोपी बुल्लू महतो फरार है. चंद्रमुनी ने बताया कि वह जंगल से लकड़ी लेकर अकेले घर आ रही थी. कुछ दूरी पर गांव के और कुछ लोग थे. हाथी सोड़का के समीप घात लगा कर बुल्लू महतो बैठा हुआ था. हाथी सोड़का से गुजरने के वक्त बुल्लू ने पीछे से चंद्रमुनी के गर्दन पर टांगी से वार किया, जिससे वह घायल होकर गिर गयी. इसके बाद बुल्लू महतो वहां से भाग गया. चिल्लाने की आवाज सुन कर कुछ लोग पहुंचे और उसे घर पहुंचाया. इसके बाद उसे गुमला सदर अस्पताल लाया गया. गुमला थाना के एसआइ नंदकिशोर सिंह ने अस्पताल जाकर घायल चंद्रमुनी का बयान दर्ज किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola