नेट्रोडैम स्कूल का कार्यकाल यादगार पल

Published at :26 Nov 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
नेट्रोडैम स्कूल का कार्यकाल यादगार पल

एचएम सिस्टर मेरी टेसी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह गुमला : नेट्रोडैम स्कूल, गुमला में शुक्रवार को एचएम सिस्टर मेरी टेसी का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ. विद्यालय के घोष दल की अगुवाई में सिस्टर टेसी को सम्मान पूर्वक कार्यक्रम स्थल लाया गया, जहां सिस्टर टेसी, सिस्टर ललिता, सिस्टर पुष्पा व सिस्टर […]

विज्ञापन

एचएम सिस्टर मेरी टेसी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह

गुमला : नेट्रोडैम स्कूल, गुमला में शुक्रवार को एचएम सिस्टर मेरी टेसी का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ. विद्यालय के घोष दल की अगुवाई में सिस्टर टेसी को सम्मान पूर्वक कार्यक्रम स्थल लाया गया, जहां सिस्टर टेसी, सिस्टर ललिता, सिस्टर पुष्पा व सिस्टर अमला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम उदघाटन किया.

एचएम ने कहा कि नेट्रोडैम स्कूल एक परिवार की तरह है. यहां पढ़ने वाले सभी बच्चे हमारे परिवार के अंग हैं. मैंने अपने कार्यकाल में इस परिवार को संवारने व सजाते हुए शिक्षा के साथ ज्ञान व संस्कार भरने का काम किया है. मुझे इस विद्यालय व यहां के छात्र-छात्राओं से काफी लगाव है, जो मेरे जीवन के अभिन्न यादों में एक है. मेरे बाद जो एचएम आयेंगी, वह भी आपके परिवार का हिस्सा बनेंगी.

मेरी शुभकामना है कि यह विद्यालय और अधिक तरक्की करें. स्वागत भाषण सिस्टर ललिता ने दिया और मेरी टेसी के कार्यकाल व उसके स्थानांतरण के बारे में बताया. सिस्टर टेसी नेट्रोडैम स्कूल से स्थानांतरण होने के बाद पटना प्राेवेंसियल के लिए रवाना होंगी. हम सभी नेट्रोडैम धर्म परिवार के सभी लोग व छात्र-छात्राएं उनके उज्ज्वल जीवन की कामना करते है. इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर विनित श्रीवास्तव, संत कुमार सुधांशु, विजय पांडेय, बंधन उरांव, संगीता देवी, मिस संगीता, मनोज तिवारी, संजय इंदवार व अभिषेक गुप्ता सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola