आजसू अपने दम पर लड़ेगी छात्र संघ का चुनाव

Published at :25 Nov 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू अपने दम पर लड़ेगी छात्र संघ का चुनाव

गुमला : पालकोट रोड स्थित आजसू पार्टी आवासीय कार्यालय में गुरुवार को आजसू पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीपनाथ साहू ने की. बैठक में 18 दिसंबर को जिला का सम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया. जिन प्रखंडों में कमेटी का गठन नहीं हुआ है, उक्त प्रखंड के लिए प्रभारी का चयन किया गया. […]

विज्ञापन
गुमला : पालकोट रोड स्थित आजसू पार्टी आवासीय कार्यालय में गुरुवार को आजसू पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीपनाथ साहू ने की. बैठक में 18 दिसंबर को जिला का सम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया. जिन प्रखंडों में कमेटी का गठन नहीं हुआ है, उक्त प्रखंड के लिए प्रभारी का चयन किया गया.
जिसमें भरनो में छोटू उर्फ दीपक साहू, संदीप ओहदार, कामडारा संदीप साहू व नीरज साहू, रायडीह दुर्गा साहू, रामू गोप व राजकुमार खड़िया, घाघरा व बिशुनपुर के लिए मंटू सिंह व गोपीनाथ सिंह का चयन किया गया. चयनित सभी प्रभारियों को पांच दिसंबर तक कमेटी गठन कर जिला को उसकी सूची सौपने का निर्देश दिया गया.
बैठक में आजसू पार्टी छात्र संघ चुनाव अपने दम पर लड़ने का निर्णय लिया गया. मौके पर दुर्गा साहू, मंटू सिंह, अजय मोती, रामू गोप, राजकुमार खड़िया, बिनोद खड़िया, राजकुमार टोप्पो, फिरोज एक्का, शुभम जायसवाल, अमर सिंह, महिलाध्यक्ष इंदू देवी, संगीता खलखो, दीपक साहू, संदीप ओहदार, संदीप साहू, दिनेश कुमार साहू, चंदन गोप, देवराज गोप, मनीष साहू व दुगेश्वर तिर्की सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola