छात्र संघ चुनाव की तिथि जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : कार्तिक उरांव कॉलेज के प्राचार्य जीतवाहन बड़ाइक ने छात्र संघ चुनाव (2016-17) की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव की तिथि जारी कर दी है. इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव व उप सचिव का चुनाव होगा. चुनाव में नामांकन एक व दो दिसंबर को कमरा नंबर 17 में 10:30 बजे से 4:30 […]
विज्ञापन
गुमला : कार्तिक उरांव कॉलेज के प्राचार्य जीतवाहन बड़ाइक ने छात्र संघ चुनाव (2016-17) की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव की तिथि जारी कर दी है. इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव व उप सचिव का चुनाव होगा. चुनाव में नामांकन एक व दो दिसंबर को कमरा नंबर 17 में 10:30 बजे से 4:30 बजे तक, नाम छंटनी तीन दिसंबर को 11 से दो बजे तक, नामांकन वापसी चार दिसंबर को 10:30 बजे से दो बजे तक, प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन चार दिसंबर को अपराह्न चार बजे, चुनाव प्रचार की समाप्ति सात दिसंबर चार बजे तक, निर्वाचन की तिथि नौ दिसंबर को 10:30 बजे से 4:30 बजे तक व मतगणना व शपथ ग्रहण 10 दिसंबर को 10 बजे होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










