झामुमो ने पुतला फूंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर : झामुमो चैनपुर इकाई ने सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ मशाल जुलूस निकाल कर विधायक शिवशंकर उरांव का पुतला दहन किया. जिला युवा छात्र मोरचा के अध्यक्ष रंजन तिर्की, अशोक मिश्र, अनूप संजय टोप्पो, फ्रांसिस बाड़ा व सुशील दीपक मिंज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने भाजपा सरकार की […]
विज्ञापन
चैनपुर : झामुमो चैनपुर इकाई ने सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ मशाल जुलूस निकाल कर विधायक शिवशंकर उरांव का पुतला दहन किया. जिला युवा छात्र मोरचा के अध्यक्ष रंजन तिर्की, अशोक मिश्र, अनूप संजय टोप्पो, फ्रांसिस बाड़ा व सुशील दीपक मिंज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने भाजपा सरकार की दोहरी नीति का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने की बात कही. जिला छात्र अध्यक्ष रंजन तिर्की ने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा सरकार आदिवासियों की जमीन को हड़पना चाह रही है.
जुलूस में रघुवर दास के खिलाफ नारेबाजी की गयी. मौके पर सुबल कुजूर, रणधीर कुजूर, नवीन कुजूर, अरुण लकडा, फरदीनंद लकड़ा, पोलिकार्प कुजूर, कमलेश भगत, अरविंद अनूप कुजूर व अनिल कुजूर सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










