शहरवासी एफएम का लुत्फ उठायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

10 किमी तक के लोगों का होगा मनोरंजन पीएम के मन की बात भी सुन सकेंगे श्रोता शीघ्र ही पूरे जिला में शुरू होगा एफएम गुमला : शहरवासी अब एफएम का लुत्फ उठा सकेंगे. इसके लिए प्रसार भारती एफएम प्रसारण आकाशवाणी, गुमला में 100 वाट का एफएम ट्रांसमीटर लगाया गया है. इसका क्षेत्र 10 किमी […]
विज्ञापन
10 किमी तक के लोगों का होगा मनोरंजन
पीएम के मन की बात भी सुन सकेंगे श्रोता
शीघ्र ही पूरे जिला में शुरू होगा एफएम
गुमला : शहरवासी अब एफएम का लुत्फ उठा सकेंगे. इसके लिए प्रसार भारती एफएम प्रसारण आकाशवाणी, गुमला में 100 वाट का एफएम ट्रांसमीटर लगाया गया है. इसका क्षेत्र 10 किमी तक है.
यह 100 वाट का एफएम ट्रांसमीटर गुमला मुख्यालय से 10 किमी तक की दूरी का कवरेज करेगा. गुमला विधायक शिवशंकर उरांव ने गुरुवार को इसका उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि शहरवासियों को पहले एफएम की सुविधा नहीं मिलती थी, लेकिन अब वे एफएम का लुत्फ उठायेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का भी लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व एफएम की सुविधा थी, लेकिन इसे बंद कर रांची में लगा दिया गया था. इसे फिर यहां लगाया गया है. अभी 10 किमी तक के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं.
पूरे जिलावासियों को एफएम का लाभ मिले, इसके लिए अधिकारियों से बात हुई है. भविष्य में 500 वाट का ट्रांसमीटर लगाया जायेगा. मौके पर प्रसार भारती के पाइकल्स किंडो, प्रदीप साहू, भाजपा के जिला अध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा, महामंत्री यशवंत कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार, भाजपा नेत्री फुदो देवी, पिंटू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










