गुमला : शराब नहीं देने पर अपराधियों ने भुजाली मारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

चेटर टांगरटोली की घटना सदर अस्पताल में इलाज के बाद रिम्स रेफर कई दिनों से घूम रहे हैं नये चेहरे अपराध की घटना पर रोक लगाने की मांग गुमला : गुमला शहर के चेटर टांगरटोली गांव निवासी कुंवारी उरांव (32 वर्ष) को बुधवार की रात दो नकाबपोश अपराधियों ने भुजाली से मार कर घायल कर […]
विज्ञापन
चेटर टांगरटोली की घटना
सदर अस्पताल में इलाज के बाद रिम्स रेफर
कई दिनों से घूम रहे हैं नये चेहरे
अपराध की घटना पर रोक लगाने की मांग
गुमला : गुमला शहर के चेटर टांगरटोली गांव निवासी कुंवारी उरांव (32 वर्ष) को बुधवार की रात दो नकाबपोश अपराधियों ने भुजाली से मार कर घायल कर दिया. परिजनों ने देर रात कुंवारी को सदर अस्पताल में भरती कराया. डॉ बीके महतो ने प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर गुमला पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान लेकर मामला दर्ज किया. घटना के संबंध में कुंवारी के पति रंजन उरांव ने बताया कि रात को 11 बजे दो नकाबपोश अपराधियों ने घर आकर दरवाजा खटखटाया.
कुंवारी ने दरवाजा खोला, तो नकाबपोश अपराधियों ने शराब की मांग की. शराब नहीं बनाने व इस मुहल्ले में शराब किसी जगह नहीं मिलने की जानकारी देने पर अपराधियों ने भुजाली से गर्दन, गाल, हाथ व सीना में वार कर घायल कर दिया. हमला करने के बाद दोनों अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से चेटर, चाहा, टंगराटोली व आसपास के इलाकों में अनजान लोग घूम रहे हैं. स्थानीय युवकों से दोस्त कर अड्डाबाजी भी कर रहे हैं. लोगों ने अपराध की घटना पर रोक लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










