तीन जवान घायल

Published at :16 Sep 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
तीन जवान घायल

रायडीह(गुमला) : रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर गांव के समीप सड़क हादसे में सीआरपीएफ 218 बटालियन के तीन जवान घायल हो गये. घायलों में हेमंत कुमार, कृष्णा प्रसाद राय व के विश्वनाथ हैं. इसमें हेमंत को गंभीर चोट लगी है. हेमंत को रिम्स रेफर कर दिया गया है. अन्य दो घायलों को रायडीह अस्पताल से […]

विज्ञापन
रायडीह(गुमला) : रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर गांव के समीप सड़क हादसे में सीआरपीएफ 218 बटालियन के तीन जवान घायल हो गये. घायलों में हेमंत कुमार, कृष्णा प्रसाद राय व के विश्वनाथ हैं. इसमें हेमंत को गंभीर चोट लगी है. हेमंत को रिम्स रेफर कर दिया गया है. अन्य दो घायलों को रायडीह अस्पताल से गुमला अस्पताल भेजा गया है. सभी घायलों का इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आशुतोष तिग्गा व डॉक्टर विकास भेंगरा ने किया.
डॉ आशुतोष ने बताया कि हेमंत को अधिक चोट लगी है. उन्हें रांची रेफर कर किया गया है. अन्य दोनों जवानों को हल्की चोट लगी है. बताया जा रहा है कि ये लोग चैनपुर से गुमला स्थित सिलम के सीआरपीएफ कैंप लौट रहे थे. इसी दाैरान हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, चैनपुर इलाके में भाकपा माओवादियों के खिलाफ जिला पुलिस व सीआरपीएफ का ऑपरेशन चल रहा है.
इसमें सीआरपीएफ के जवान शामिल थे. ऑपरेशन खत्म होने के बाद शाम को सभी जवान मोटर साइकिल से सिलम कैंप लौट रहे थे. तभी कांसीर गांव के समीप बाइक में सवार दो जवानों का संतुलन खो गया और वे सड़क पर गिर गये. पीछे से एक दूसरी बाइक टकरा गयी. इसमें तीनों जवान घायल हो गये. एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल लाया गया. थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान चैनपुर से लौट रहे थे. इसी दाैरान कांसीर के समीप हादसा हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola